Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज : *धामोली के लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी राजोरी में शहीद*! पढ़ें कितने वर्ष के थे…

Ad
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। तहसील भनोली में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद नाथ गोस्वामी निवासी बाड़ी धमोली हाल पाण्डेय खोला अल्मोड़ा के पुत्र भारतीय सेना की 5 असम यूनिट में कार्यरत लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कल दिनांक 6 जून को मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने के लिए जन जागरण अभियान जारी*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...देखें vdo

लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा मात्र 25 वर्ष 08 माह की अल्पायु में उन्होंने अपने प्राण राष्ट्र सेवा हेतु न्यौछावर कर दिए। यह बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणादाई रहेगा।

सीएम पुष्कर धामी, कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा आदि ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। लोगों की भीड़ शहीद के घर पहुंचने लगी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *खेड़ा गोविंद ग्राम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित*! पढ़ें~ क्या बोलीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें