Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भीषण अग्निकांड में दो लोग जिंदा जल मरे*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । यहां रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहाँ स्थित अमेजन के डिलीवरी स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई।

ADVERTISEMENTS

हादसे के वक्त स्टोर का शटर बाहर से बंद था और दो कर्मचारी अंदर सो रहे थे। आग और धुएं के गुबार के बीच दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला, जिससे जलकर और दम घुटने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पहुँची दमकल की गाड़ियों और पुलिस टीम ने किसी तरह शटर तोड़कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

देर रात तक मौके पर पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीम मुस्तैद रही।पुलिस ने शटर तोड़कर शुरू किया रेस्क्यूजानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पांडे छोड़' तोक, घरों में घुसा नाले का मलवा*! *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट* धरातल पर! पढ़ें~ भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

अमेजन स्टोर से अचानक आग की लपटें उठती देख पास में ही स्थित ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल भारी पुलिस बल और दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुँचे।

स्टोर का शटर बंद होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आई, जिसके बाद कटर से शटर को काटा और तोड़ा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक स्टोर पूरी तरह स्वाहा हो चुका था।

गौलापार और पंचायतघर के रहने वाले थे मृतकहादसे के दौरान स्टोर पूरी तरह बंद था और उसके भीतर दो कर्मचारी सो रहे थे। आग लगने के बाद दम घुटने और बुरी तरह झुलसने के कारण दोनों ने अंदर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के रूप में की जा रही है। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना देकर शिनाख्त के लिए मौके पर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव से पूर्व निकली विशाल शोभायात्रा*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) भेज दिया गया है।चार्जिंग पर लगी स्कूटी और टेम्पो भी जला, शॉर्ट सर्किट की आशंकाइस भीषण अग्निकांड में स्टोर के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान और डिलीवरी के पार्सल जलकर राख हो गए।

इसके अलावा, स्टोर के अंदर चार्जिंग पर लगी एक स्कूटी और वहाँ खड़ा एक मालवाहक टेम्पो भी पूरी तरह जल गया। आशंका जताई जा रही है कि आग स्कूटी की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से लगी होगी।

हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने बताया आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुँच गई थी।

शटर तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हुई है, जिनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें