

देहरादून। लंबे समय बाद उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं।
वर्तमान मंत्रिमंडल में पांच कैबिनेट पद खाली हैं, जिन पर जल्द नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही हैं। क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की रणनीति के तहत पार्टी के कई वरिष्ठ और सक्रिय विधायक रेस में बताए जा रहे हैं।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और नैनीताल से एक-एक विधायक को मंत्री पद मिल सकता है।
जिन नामों की चर्चा तेज है, उनमें मदन कौशिक, खजान दास, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, बंशीधर भगत और अरविंद पांडेय शामिल हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इशारों में कैबिनेट विस्तार की पुष्टि की है। वहीं, विधायक दिलीप सिंह रावत ने भी सीएम से मुलाकात को विकास कार्यों से जोड़ा, लेकिन संभावनाओं से इनकार नहीं किया।
सीएम पुष्कर धामी का हालिया दिल्ली दौरा भले ही ‘निजी’ बताया गया हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पितृपक्ष के बाद कैबिनेट विस्तार लगभग तय है।
साथ ही, कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है।अब निगाहें हाईकमान और मुख्यमंत्री धामी के फैसले पर टिकी हैं, कौन बनेगा मंत्री, और कौन रह जाएगा इंतजार में ? नवरात्र में पद वितरित हो सकते हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
Vip News: *पुष्कर धामी* विरोधियों के मुंह पर *अलीगढ़ का ताला लगा गए राजनाथ सिंह*! *धाकड़ से धुंआधार की मिली उपाधि*! पढ़ें: *दूरगामी नयन* अपडेट…
नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित
ब्रेकिंग न्यूज *राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत*! पढ़ें vip अपडेट…