

बिंदुखत्ता। यहां हाट कालिका मंदिर बिंदुखत्ता स्थित मीना एकेडमिक पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी उपस्थित भीड़ ने जमकर सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी कला का प्रदर्शन होता है और इससे अन्य बच्चों में भी नई ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर कुंदन सिंह मेहता ने मीना एकेडमिक पब्लिक स्कूल प्रबंधक मीना कपिल को बधाई देते हुए कहा कि वह शिक्षा के प्रति जिस समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं वह सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी हैं जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम में वृक्ष मित्र मोहन कुंडाई, पुष्कर सिंह दानू, देवीदत्त पांडेय, राजपाल, सोहन लाल सहित सैकड़ों अविभावक मौजूद रहे। विद्यालय की प्रबंधक मीना कपिल ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
*उत्तराखंड अपडेट*: *बिड़ला इंस्टीट्यूट के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग को समर्पित भवन का किया शुभारंभ*! पढ़ें सीएम: *पुष्कर धामी* का भीमताल दौरा… और पढ़ें क्या बनेगा भीमताल में…vdo भी देखें
ब्रेकिंग न्यूज: *समाज सुधार के अग्रदूत ज्योतिराव/सावित्रीबाई फुले*! पढ़ें खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *रुद्रप्रयाग में सुबह सुबह भूकंप आया*! पढ़ें कितनी तीव्रता का था भूकंप…