Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मीना एकेडमिक पब्लिक स्कूल कालिका मंदिर बिंदुखत्ता का वार्षिकोत्सव सम्पन्न*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। यहां हाट कालिका मंदिर बिंदुखत्ता स्थित मीना एकेडमिक पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी उपस्थित भीड़ ने जमकर सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी कला का प्रदर्शन होता है और इससे अन्य बच्चों में भी नई ऊर्जा का संचार होता है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की अनूठी पहल: पीएम मोदी के 'मन की बात' अब कुमाऊंनी और गढ़वाली में, 'हैलो हल्द्वानी' रेडियो से गूंजेगी पहाड़ की बोलियां

इस अवसर पर कुंदन सिंह मेहता ने मीना एकेडमिक पब्लिक स्कूल प्रबंधक मीना कपिल को बधाई देते हुए कहा कि वह शिक्षा के प्रति जिस समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं वह सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी हैं जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम में वृक्ष मित्र मोहन कुंडाई, पुष्कर सिंह दानू, देवीदत्त पांडेय, राजपाल, सोहन लाल सहित सैकड़ों अविभावक मौजूद रहे। विद्यालय की प्रबंधक मीना कपिल ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें