Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *बालिका से अभद्रता! परिजनों से विरोध पर की मारपीट*! पढ़ें लालकुआं कोतवाली अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। (बिन्दुखत्ता क्षेत्र) से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित रूप से अश्लील भाषा का प्रयोग करने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट तक की नौबत आ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोडानाला बिन्दुखत्ता निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनकी 11 वर्षीय पुत्री घर के पास सरकारी नल से पानी भरने गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में कांपी धरती! 4.2 तीव्रता के तेज झटकों से सहमे लोग, घरों से बाहर भागे

इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उससे अभद्र/अश्लील बातें करने लगा। किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

घटना से घबराई बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद जब उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे, तो आरोप है कि युवक ने उनसे भी बदसलूकी की और दोनों के साथ मारपीट कर दी।

पीड़ित पक्ष ने युवक पर रुपये छीनने (लूट) का भी आरोप लगाया है।मामले को लेकर पीड़ित के पिता ने कोतवाली में लिखित शिकायत (तहरीर) दी है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के अनुसार तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने की मांग पर इंडिया गठबंधन ने निकाला मशाल जुलूस! और पढ़ें तहसील परिसर में क्या चल रहा है...

मामला संवेदनशील होने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा से भी जुड़ा है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें