Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Breeking news*सांसद अजय भट्ट ने बजट को बताया दूरदर्शी और कर्तव्य निष्ट बजट*! पढ़ें किसका जताया आभार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और कर्तव्यनिष्ठ बजट बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर्तव्य भवन की भावना से प्रेरित और कर्तव्य पथ पर चलने के संकल्प को साकार करता यह बजट 2026 सरकार की स्पष्ट, दृढ़ और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई देते हुए इसे Policy Sustainability और सुशासन की निरंतरता का सशक्त प्रमाण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  *धर्म और आस्था*: "विक्रम संवत केवल एक कालगणना प्रणाली नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और इतिहास की निरंतरता का प्रतीक है"! पढ़ें : *नव संवत्सर* पर खास प्रस्तुति...

उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करता है।

7 प्रतिशत से अधिक विकास दर, महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण और विकसित भारत 2047 की दिशा में उठाए गए ठोस कदम इसकी स्पष्ट झलक हैं।

श्री भट्ट ने बजट को Youth Driven Budget बताते हुए कहा कि Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 जैसे मंचों के माध्यम से युवाओं के नवाचारी विचारों को बजट प्रावधानों में शामिल कर नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनाया गया है।

मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स, सेमीकंडक्टर, केमिकल, कंटेनर्स एवं स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन दिया गया है।

इसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए ₹40,000 करोड़ तथा बायोफार्मा उद्योग के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नव संवत्सर आत्मा के जागरण का पर्व है! यह दिन ब्रह्मा द्वारा सृष्टि रचना के प्रारंभ का प्रतीक माना जाता है! पढ़ें: नव संवत्सर पर खास अपडेट...

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से खादी और ग्रामीण शिल्प को वैश्विक पहचान मिलेगी।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्रों का विकास, 20 नए इनलैंड वॉटरवेज, पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, सड़क परिवहन और रक्षा क्षेत्र में बढ़ा निवेश भारत की समग्र प्रगति को गति देगा।

अंत में श्री भट्ट ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है।

इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें