

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दोबारा से करवाने के दिए आदेश जारी कर सियासत में नया भूचाल ला दिया है।
कोर्ट ने कहा है कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दोबारा होगा। चर्चा है कि विपक्षी दल के लोगों की शिकायत पर कोर्ट ने कड़ा निर्णय सुनाया है।
यह निर्णय कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई के बाद आया है, जिसमें जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया गया है।
- हाईकोर्ट का आदेश : हाईकोर्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दोबारा करने का आदेश दिया है।
- अपहरण का आरोप: कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया था।
- लापता सदस्य: हाईकोर्ट ने लापता हुए जिला पंचायत सदस्यों का पता नहीं लगने पर नाराजगी जताई है।
अब देखना यह है कि आगे की प्रक्रिया क्या होगी और चुनाव की तिथि क्या निर्धारित की जाएगी। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कोर्ट में प्रशासन और सरकार का पक्ष रखा था। कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया है।
कांग्रेस नेता कहने लगे हैं कि अब ये चुनाव कब होगा ? किसकी देखरेख में होगा ? कई सवाल आज जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दृश्य छोड़ गया है! अदालत के रुख से मामला बदलता नजर आने लगा है! इसका संदेश क्या जाएगा ये आने वाला समय तय करेगा।
कांग्रेस इस मामले में बेहद आग बबूला है और उसकी बैठक चल रही है ।
























लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
*ब्रेकिंग न्यूज*भीमताल में भाजपा नेता *डॉo हरीश बिष्ट ने मनवाया अपना लोहा! बने दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख*! पढ़ें भीमताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: नन्धौर और गौला नदी से तटीय क्षेत्रों में भू कटाव का खतरा बढ़ा! पढ़ें प्रशासन ने क्या अपील की है… देखें (वीडीओ)…
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने फहराया तिरंगा! पढ़ें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व की अपडेट…