Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पुनः होगा मतदान! उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश से सियासत गरमाई! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दोबारा से करवाने के दिए आदेश जारी कर सियासत में नया भूचाल ला दिया है।

ADVERTISEMENTS

कोर्ट ने कहा है कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दोबारा होगा। चर्चा है कि विपक्षी दल के लोगों की शिकायत पर कोर्ट ने कड़ा निर्णय सुनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा सुनंदा मेले के चलते भीमताल, भवाली, नैनीताल के स्कूल/आंगनबाड़ी बंद*! पढ़ें क्या बोले डीएम नैनीताल...

यह निर्णय कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई के बाद आया है, जिसमें जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया गया है।

  • हाईकोर्ट का आदेश : हाईकोर्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दोबारा करने का आदेश दिया है।
  • अपहरण का आरोप: कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया था।
  • लापता सदस्य: हाईकोर्ट ने लापता हुए जिला पंचायत सदस्यों का पता नहीं लगने पर नाराजगी जताई है।

अब देखना यह है कि आगे की प्रक्रिया क्या होगी और चुनाव की तिथि क्या निर्धारित की जाएगी। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कोर्ट में प्रशासन और सरकार का पक्ष रखा था। कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधानसभा स्तरीय 'विधायक चैंपियन ट्रॉफी-2026' खेल प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम भीमताल में विधिवत उद्घाटन*! पढ़ें~ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या कहा...

कांग्रेस नेता कहने लगे हैं कि अब ये चुनाव कब होगा ? किसकी देखरेख में होगा ? कई सवाल आज जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दृश्य छोड़ गया है! अदालत के रुख से मामला बदलता नजर आने लगा है! इसका संदेश क्या जाएगा ये आने वाला समय तय करेगा।

कांग्रेस इस मामले में बेहद आग बबूला है और उसकी बैठक चल रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें