

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने का उद्देश्य धरातल पर दिखने लगा।
भीमताल विधानसभा स्तरीय ‘विधायक चैंपियन ट्रॉफी-2026’ खेल प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम भीमताल में विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक बेहतरीन अवसर भी देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने का आह्वान किया।
युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल महाकुंभ के अंतर्गत इस विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसे विभिन्न खेलों में अलग-अलग न्याय पंचायतों की टीमें और खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगे जिला और राज्य स्तर की आगामी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण गंगोला, मुकेश पलड़िया बीडीसी अंकित आर्य, अजय जंतवाल, ईश्वरी दत्त, भैरव दत्त, कुंदन जीना युवा कल्याण अधिकारी भीमताल दीपक मेहता धीरेंद्र जीना, उपाध्याय लक्ष्मी काला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *ज्योलिकोट प्रदूषित पानी को लेकर कई अधिकारी नपे*! पढ़ें~ ताजा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को किट वितरण शुरु*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 22 को जनपद नैनीताल में*! पढ़ें~ vip अपडेट…