
नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितम्बर 2026 को भव्य शोभायात्रा एवं माँ नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परगना नैनीताल के भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विश्वविद्यालयों में दिनांक 23 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा अनुपालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाए।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *विधानसभा स्तरीय ‘विधायक चैंपियन ट्रॉफी-2026’ खेल प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम भीमताल में विधिवत उद्घाटन*! पढ़ें~ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या कहा…
ब्रेकिंग न्यूज: *ज्योलिकोट प्रदूषित पानी को लेकर कई अधिकारी नपे*! पढ़ें~ ताजा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को किट वितरण शुरु*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…