
भीमताल। विगत कई दिनों से ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और डायरिया संक्रमण के मामले में उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम ने जिम्मेदारी तय करते हुए कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है।
जानकारी मिली है कि विभागीय आदेशों के मुताबिक लापरवाही के प्रथम दृष्टया आरोप में प्रभारी अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार, सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत और अपर सहायक अभियंता रविंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
प्रभारी अधिशासी अभियंता शशिपाल सिंह, प्रभारी सहायक अभियंता संजय कुमार आर्य और कनिष्ठ अभियंता दीपांशु शर्मा को ज्योलीकोट क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था से जुड़ी लापरवाही के मामले में निलंबित किया गया है।
विभागीय आदेशों में जल स्रोतों की सफाई, पेयजल गुणवत्ता की जांच और प्रभावित क्षेत्रों में समय पर कार्रवाई में लापरवाही का उल्लेख किया गया है।इसी कार्रवाई के बीच उत्तराखंड जल संस्थान ने अधीक्षण अभियंता नंद किशोर को अधीक्षण अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान हल्द्वानी के पद पर तैनात किया है।
आदेश के अनुसार वे अपने वर्तमान पद के कार्यों के साथ लालकुआं क्षेत्र के अधिशासी अभियंता के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। यह व्यवस्था नियमित व्यवस्था होने तक प्रभावी रहेगी। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा है अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में बीमारी फैली है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को किट वितरण शुरु*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 22 को जनपद नैनीताल में*! पढ़ें~ vip अपडेट…
लालकुआँ:- जाति व स्थायी प्रमाण पत्र के लिए बिजली बिल की बाध्यता बनी परेशानी, CSC संचालकों ने SDM को सौंपा ज्ञापन…