Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*ब्रेकिंग न्यूज*भीमताल में भाजपा नेता *डॉo हरीश बिष्ट ने मनवाया अपना लोहा! बने दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख*! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। यहां भीमताल पंचायती राज के चाणक्य भीमताल ब्लॉक में भाजपा के डॉo हरीश सिंह बिष्ट दूसरी बार भीमताल के ब्लॉक प्रमुख बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS

डॉo बिष्ट ने पंचायत चुनाव में अपना लोहा मनवाया है। डॉo हरीश सिंह बिष्ट 38 में से 28 मत प्राप्त कर विजय हुए ।

ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में उमेश चंद्र पलड़िया को 38 में से 21 मत प्राप्त कर विजय हुए।

कनिष्ठ प्रमुख रागिनी निर्विरोध बनी। पुनः ब्लॉक प्रमुख बनने पर डॉ o बिष्ट ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपार समर्थन आशीर्वाद एवं सभी सहयोगकर्ताओं भाजपा शीर्ष नेतृत्व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने के लिए विशाल रैली 27 को! पढ़ें~ आंदोलनकारी क्या कर रहे मांग...

उन्होंने कांग्रेस के हिमांशु पांडे को पराजित किया है। बिष्ट पंचायत राजनीति एवं पंचायतों में कार्य करने वाले ऐसे ब्लॉक प्रमुख है जो गांव के अंतिम छोर तक विकास कार्यों को करवाने के साथ ही उनकी मॉनिटरिंग भी करते है।

इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह में एक दिवस जन समस्याओं के निवारण हेतु जनता दरबार लगते हैं। पूर्व में दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार से भी सम्मानित हुए हैं। पंचायत राजनीति में लंबा अनुभव रहा है।

पंचायतों को आत्मनिर्भर करने का भी लक्ष्य रहा है जिसमें उन्होंने पंचायत में गेस्ट हाउस, व्यू पॉइंट, ओपन थियेटर, सहित गांव में संपर्क मार्ग पेयजल टैंको, धार्मिक स्थानों के सौंदर्य करण जैसे अनेकों कार्य पिछले 5 वर्षों कार्यकाल में किए हैं।

जिनमें पंचायतों को आत्मनिर्भर अपनी आय सृजित करने वाले अधिकाश कार्य समलित हैं। पूर्व के कार्यकाल में पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए हैं। पंचायतों में अनुभवी व्यक्तित्व रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शिक्षा विभाग का खेल*! बच्चों के जूते और बैग के पैसे दबाकर बैठे! पढ़ें~ कहां कितने मिले हैं₹

जनता ने कहा श्री बिष्ट सादगी और सरल व्यक्तित्व हैं इसलिए अधिकांश लोग उन्हें पसन्द करते हैं। बिष्ट ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव लड़ते समय हिमांशु बिष्ट को भारी अंतर से हराया साथ ही पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे की पत्नी मीनू पांडे की जमानत जप्त कराई है।

डॉo बिष्ट के समर्थकों में खुशी की लहर के साथ ब्लॉक से उनके आवास तक भारी संख्या में जगह जगह पर उनको फूल मालाओं से स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व जिला नेतृत्व सहित सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें