Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Breeking news: भीमताल में सुशासन दिवस पर नैनीताल दुग्ध संघ का लेखा जोखा पेश! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ की ओर से भीमताल में सुशासन दिवस एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष (अटल स्मृति के अवसर पर वर्ष 2024–25 के दुग्ध संकलन एवं वितरण कार्य की वार्षिक समीक्षा बैठक के साथ-साथ बोनस एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अटल जी के सुशासन, राष्ट्र निर्माण में योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा उनके दूरदर्शी नेतृत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी के सिद्धांत आज भी सहकारिता और जनकल्याण की दिशा तय करते हैं।

दुग्ध उत्पादक संघ की मूल शक्ति : मुकेश बोरा ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादक ही सहकारी संघ की मूल शक्ति हैं और उनके परिश्रम, विश्वास व सहयोग से ही संघ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ केवल दुग्ध संकलन तक सीमित नहीं है, बल्कि पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रतिबद्ध और सजग मंच है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर भुगतान, पारदर्शी व्यवस्था और गुणवत्ता आधारित प्रोत्साहन संघ की नीतिगत प्राथमिकताएं हैं और बोनस व पुरस्कार वितरण इसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

संघ प्रबंधन दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर सजग प्रहरी की भूमिका निभाता रहेगा।वर्ष 2024–25 : दुग्ध व्यापार का विस्तृत लेखा-जोखावर्ष 2024–25 में क्षेत्रीय दुग्ध व्यापार के अंतर्गत कुल 2,72,238 लीटर दूध का लेन-देन हुआ।

विभिन्न दुग्ध समितियों द्वारा कुल ₹12.67 करोड़ की दूध खरीद की गई। इस अवधि में संघ को ₹14.18 लाख का कुल लाभ तथा ₹9.13 लाख का शुद्ध लाभ (10.8 प्रतिशत) प्राप्त हुआ।

सबसे अधिक योगदान चॉफी समिति का रहा, जबकि प्रति लीटर औसत लाभ लगभग ₹18 दर्ज किया गया। दूध मूल्य में कुल ₹2.18 लाख का अंतर सामने आया, जिससे संघ की आर्थिक मजबूती और सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली स्पष्ट होती है।

संघ प्रबंधन ने जानकारी दी कि वर्ष भर में विभिन्न दुग्ध समितियों के माध्यम से ₹1.08 करोड़ से अधिक मूल्य का दुग्ध संकलन किया गया। कुल व्यय ₹50.44 लाख रहा, जबकि संघ को ₹14.17 लाख का कुल लाभ प्राप्त हुआ। 2.72 लाख लीटर से अधिक दुग्ध संकलन संघ की पारदर्शी और प्रभावी कार्यप्रणाली का प्रमाण है।

नयना समिति ने सर्वाधिक दुग्ध संकलन दर्ज किया, वहीं धूम, ताड़ा, सूरी, चॉफी एवं मिरुवा सिंगल समितियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

पुरस्कार, बोनस वितरण व व्यापक सहभागिताकार्यक्रम में नयना, थूम, ताड़ा, सूरी, चॉफी एवं मिरुवा सिमेल सहित कुल छह दुग्ध समितियों ने प्रतिभाग किया।

पुरस्कार एवं बोनस प्राप्त करने वालों में—दुग्ध समिति नयना : पुरस्कार राशि ₹2,03,833.96, बोनस ₹94,401.52ताड़ा दुग्ध समिति : पुरस्कार राशि ₹2,03,633.33, बोनस ₹94,314.41सूरी दुग्ध समिति : पुरस्कार राशि ₹1,87,844.20, बोनस ₹8,701.03सहित अन्य दुग्ध उत्पादक सदस्यों को उनके उत्पादन के अनुसार बोनस प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *60 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान*! पढ़ें : उज्जैन से महाकुंभ अपडेट...

संघ ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में विपणन एवं उपार्जन अधिकारियों द्वारा गांव-गांव भ्रमण कर दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

कार्यक्रम का संचालन संघ के पी.एंड.आई. सुभाष बाबू द्वारा किया गया तथा समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट, महेंद्र पडियार, डॉ. हरीश विष्ट (प्रमुख विकास खंड, भीमताल), विपिन जंतवाल (जिला पंचायत सदस्य), अंकित आर्या, ललित मोहन उप्रेती (सामाजिक कार्यकर्ता), पशु चिकित्सक विमल भट्ट, सचिन कुमार, प्रगतिशील किसान आनंद मणि भट्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार, ललिता आर्या, पूरन चंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य विजय पांडे सहित संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, ए.एच. रमेश मेहता, मार्ग प्रभारी नीमा शाह, रेखा आर्या, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी कृपाल सिंह, कालाढूंगी मार्ग प्रभारी शांति कोरंगा, मुन्नी आर्या समेत ग्राम पंचायत प्रधान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, दुग्ध समिति पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें