
नैनीताल। पुलिस कप्तान ने कार्य के प्रति लापरवाही के आरोप में कई महिला पुलिस कर्मियों सहित कई जवानों को लाइन हाजिर कर दिया है।
इन कर्मचारियों पर आरोप है: कि बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति और अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्यवाही न करने पर नैनीताल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि लगातार निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने पर सैल में तैनात सभी कार्मिकों को 29 अगस्त को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
लाइन हाजिर होने वालों में उपनिरीक्षक मंजू ज्याला, हेड कॉन्स्टेबल गीता कोठारी, महिला कॉन्स्टेबल दीपा सिंह, कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह, मनोज यादव और महिला कॉन्स्टेबल इंद्रा जोशी शामिल हैं।
एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
कैंची धाम बाईपास और कुंभ 2027 के लिए बड़ा फैसला: धामी सरकार ने 755 करोड़ रुपये की 5 बड़ी परियोजनाओं को दी हरी झंडी
ब्रेकिंग न्यूज: *सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल को 14 इंजीनियर उतरे मैदान में*! पढ़ें किस पर होगी कार्रवाई…
ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना प्रदर्शन जारी*! पढ़ें~ किसने किया संबोधित… देखें vdo…