Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मन्नू दादा एकेडमी बालक/ बालिका का ट्रॉफी पर रहा कब्जा! पढ़ें स्वर्गीय मेजर ध्यान चंद की याद में आहुत कार्यक्रम अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। खेल विद्यालय उत्तराखंड के तत्वाधान एवं जिला प्रशासन नैनीताल के मार्गदर्शन में हॉकी नैनीताल के समन्वय से जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी नैनीताल द्वारा स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 28 व 29 अगस्त को अंदर 17 बालक बालिकाओं की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट एवं अन्य अतिथियों का उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग के कैंप की झूठी खबर से जुटीं महिलाएं, अब इस दिन लगेगा कैंप... देखें वीडियो

मुख्य अतिथि द्वारा फाइनल मैच का शुभारंभ करने के उपरांत विजेता मन्नू दादा अकैडमी टीम व उपविजेता हल्द्वानी स्टेडियम के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के सुअवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों हरीश भाकुनी,सुरेश चंद पांडे राजेंद्र सिंह बिष्ट ,नव्या पांडे आदर्श शर्मा वैभव परिहार नव्या पांडे कृष्णा अंजली जोशी को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोतिय,नीरज बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि कमलेश जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती,प्रेम बेलवाल, सहायक निदेशक विनोद कुमार वर्मा विनय जोशी, त्रिलोक जीना अंकुश रौतेला तनुजा आर्य निशांत मेहता दो दिवसीय प्रतियोगिता मैं निर्णय की भूमिका गोविंद लटवाल नीलेश गुप्ता,सुनील कुमार दिव्यांश गंगवार सेजल आर्य कमल मनोज कोरंगा ऋतिक जोशी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

अंत में आयोजन सचिव वरुण बेलवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें