

हल्द्वानी। नीलकंठ अस्पताल के स्वामी गौरव सिंघल आज बाल बाल बच गए! जानकारी के अनुसार आज नित्य की भांति वह कार से अपने नीलकंठ अस्पताल जा रहे थे कि गांधी स्कूल के पास मोर्चरी के निकट उनकी कार से धुआं उठने लगा तो उन्होंने तत्काल कार को किनारे लगाया और जैसे ही वह कार से नीचे उतरे तो कार में भयानक आग लग गई।
भयंकर आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है एक मिनट भी डॉक्टर सिंहल उतरने में देर करते तो आज बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
इस घटना से आसपास राह चलते लोगों में हड़कंप मच गया और लोग इस घटना में डॉक्टर गौरव सिंघल को गरीबों की दुआ के कारण बचने की बातें कर रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
Vip News: *पुष्कर धामी* विरोधियों के मुंह पर *अलीगढ़ का ताला लगा गए राजनाथ सिंह*! *धाकड़ से धुंआधार की मिली उपाधि*! पढ़ें: *दूरगामी नयन* अपडेट…
नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित
ब्रेकिंग न्यूज *राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत*! पढ़ें vip अपडेट…