Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: जिला पंचायत नैनीताल की पहली बैठक में उठी जन समस्या! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नवगठित जिला पंचायत नैनीताल की प्रथम बैठक आज राज्य अतिथि गृह नैनीताल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा देवी दरम्वाल ने की।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने परिचय देते हुए अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : प्रतिष्ठित व्यापारी की धर्मपत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत...

साथ ही, नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों द्वारा मानसून काल में क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसंपत्तियों, पेयजल लाइन, सड़क मार्ग, ओद्यानिक एवं कृषि को हुए नुकसान का मुआवाजा दिलाए जाने की बात सदन में रखी।

उन्होंने मुख्य रूप से सड़क मार्ग को गड्ढा मुक्त किए जाने, क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की मरम्मत किए जाने, जिला विकास प्राधिकरण में सामिल किए गए नए गांवों हो प्राधिकरण क्षेत्र से हटाने, ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों से नियमित कूड़ा उठाए जाने, क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की मरम्मत किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी।

इसके साथ ही कुछ सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक कराए जाने और 108 एम्बुलेंस वाहन की व्यवस्था के अतिरिक्त चिकित्सालयों में मेडिकल स्टाफ की तैनाती किए जाने व आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु गौ सदन बनाए जाने की भी मांग व समस्या रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गीता कहती है कि इंद्रियों से श्रेष्ठ मन, मन से श्रेष्ठ बुद्धि और बुद्धि से परे आत्मतत्त्व है*! पढ़ें= शरद पूर्णिमा पर खास अपडेट...

इससे पूर्व बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल द्वारा जिला पंचायत के नव नियुक्त तीन सदस्यों जो शपथ लेने से छूट गए थे उन्हें सदस्य की शपथ दिलाई।

बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी देवी, सभी जिला पंचायत सदस्य, उप जिलाधिकारी विपिन पंत, एपीडी चंदा फरत्याल एवं सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार द्वारा लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें