Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नौगांव खड्ड क्षेत्र में भारी तबाही! कई घरों में घुसा मलवा! पढ़ें उत्तरकाशी जिले की अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। यहां नौगांव खड्ड क्षेत्र में जबरदस्त नुकसान हुआ है! समझा जा रहा है बादल फट गया! देवल सारी खड्ड, मुराड़ी खड्ड में कई घरों में मलवा घुस गया है तो कई घर छोड़कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है!

ADVERTISEMENTS Ad

राहत और बचाव कार्य तेज हो गए हैं और लोगों की सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ टीम बड़कोट के निरीक्षक राजेश जोशी ने कहा है सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है एक मकान में जबरदस्त मलवा आने से नुकसान हुआ है और सभी नदी नाले उफान पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना बीसवें दिन भी जारी*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

बताते चलें रविवार से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहे हैं और लोगों का मत है कि श्राद्ध पक्ष में बरसात होती है! कई बार तो सात दिन तक बारिश हुई है जो कुछ सालों से देखने को नहीं मिल रही! लेकिन तब सात दिनों तक बारिश होने के बाद भी इतनी तबाही नहीं होती थी जितनी अब नजर आती है!

हिमालई राज्यों में छेड़छाड़ का नतीजा अगर इसे कह दिया जाए तो बबाल हो जाएगा क्योंकि पर्यावरण संरक्षण के लिए जो लोग चिपको आंदोलन चलाकर चेता रहे थे उनकी मांग को अनसुना किया गया न होता तो क्या पता हिमालई राज्यों को ये दिन न देखने पड़ते!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो जगह श्री रामलीला मंचन संपन्न और चार जगह प्रारंभ*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

गरीब ही इस आपदा का ग्रास बन रहा है! एक तरफ गरीबी, बेरोजगारी दूसरी ओर त्रासदी, खेत खलियान सब जंगली जानवरों के रमणीक स्थान होने से खेती खत्म होने के कगार पर है!

उत्तराखंड की गरीब जनता इस त्रासदी से टूट रही है इसलिए सरकार को चाहिए कि इन आपदा पीड़ित लोगों को कुछ न कुछ सहायता प्रदान करे जिससे ये परिवार कमर सीधी कर सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें