

भीमताल। मंत्री कैड़ा ने सांप के काटने से मृतक जोध सिंह के परिजनों को दिया 10 लाख की सहायता राशि का चैक विगत दिनों ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड निवासी जोध सिंह चिलवाल (सुपुत्र स्व. लछम्म सिंह चिलवाल) की सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज मृतक जोध सिंह के घर पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने परिजनों को सरकार की ओर से 10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। मंत्री कैड़ा ने कहा घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार गहरे संकट में था।
आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए मंत्री ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं दिवंगत के संबंधी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने किया बायपास निर्माण का धरातलीय निरीक्षण*! पढ़ें क्या बोले सीएम…vdo
ब्रेकिंग न्यूज: *दो जगह श्री रामलीला मंचन संपन्न और चार जगह प्रारंभ*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *कमिश्नर के आदेश पर दस होटलों में लगा जुर्माना! पढ़ें~ किस किस होटल में पाई अनियमितता…