Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: डीएम के आदेश पर स्वास्थ समस्या और रोड को लेकर अधिकारियों का गांव चलो अभियान शुरु! पढ़ें कहां हुआ आज निरीक्षण…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। विकासखंड ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र जोस्यूड़ा में स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न समस्याओं के साथ ही गांव में सड़क आदि से संबंधित समस्याओं के संबंध में लगातार आ रही शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को आवश्यक निर्देश देते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम गठित कर गांव में जाकर समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए आवश्यक कार्यवाही आदि के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गोपाल गिरी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम जोस्यूड़ा गांव पंहुची। टीम द्वारा गांव में जाकर चिकित्सालय का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना बीसवें दिन भी जारी*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की जर्जर स्थिति पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को तात्कालिक रूप से भवन की जो भी मरम्मत हो सकती है ।

उसका प्रस्ताव तैयार करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त चिकित्सालय भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण किए जाने के संबंध में भी ग्रामीण निर्माण विभाग,लोक निर्माण विभाग व खंड विकास अधिकारी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर नए भवन का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं।

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा चिकित्सालय के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिगत चहारदीवारी निर्माण किए जाने की मांग के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि चिकित्सालय की चहार दिवारी के निर्माण हेतु ₹9 लाख की धनराशि जिला योजना से स्वीकृत हुई है इसका निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा प्रारंभ कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता भूमि आंदोलन के नेता *खुशाल राम* नहीं रहे*! मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

इसके अतिरिक्त चिकित्सालय तक मंडी परिषद द्वारा पूर्व में निर्मित संपर्क मार्ग की मरम्मत के संबंध में भी ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया इस संबंध में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंडी परिषद के माध्यम से मार्ग को भी ठीक कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को मुख्य सड़क मार्ग की मरम्मत शीघ्र किए जाने की भी मांग रखी इस संबंध में मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भवाली ने अवगत कराया की क्षेत्र की विभिन्न सड़कों में सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य भी होना है सुधारीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर लिया जाएगा। इस दौरान चिकित्सालय में पेयजल की किसी प्रकार की समस्या मौके पर नहीं पाई गई।

निरीक्षण के के दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें