Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: ऑपरेशन कालनेमि” नैनीताल में भी हुआ शुरु! पढ़ें ताजा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड में धार्मिक आस्था की आड़ में ठगी, ढोंग और अंधविश्वास फैलाने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सख्त कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस राज्यव्यापी अभियान के तहत नैनीताल जनपद में भी पुलिस ने कमर कस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कमिश्नर के आदेश पर दस होटलों में लगा जुर्माना! पढ़ें~ किस किस होटल में पाई अनियमितता...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में जिले भर में सघन चेकिंग और तलाशी अभियान जारी है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ढोंगी बाबाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

पुलिस के अनुसार अभियान की प्रमुख गतिविधियां:जनपद में वाहनों की गहन चेकिंग और संदिग्धों का सत्यापन।मंदिरों, डेरे, आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी।फर्जी बाबाओं के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन और दस्तावेजों की जांच करना है।

जानकारी के अनुसार जनता को जागरूक करने और किसी भी प्रकार की सूचना को साझा करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता भूमि आंदोलन के नेता *खुशाल राम* नहीं रहे*! मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

नैनीताल जिले की पुलिस का कहना है कि धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार की ठगी या शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी ढोंगी बाबा या ठगी से संबंधित गतिविधि की जानकारी हो, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सरकार के इस आदेश से कई फर्जी पकड़े जाएंगे ऐसी उम्मीद की जाने लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें