Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: पीपल पानी का सामान लेने गया व्यक्ति चढ़ा लुटेरे के हाथ! पढ़ें क्या क्या लूट लिया और कैसे पकड़ा गया…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। अपने मामा के पीपल पानी का सामान खरीदने गए व्यक्ति को एक ठग ने हजारों की चपत लगा दी और फरार हो गया! इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने भी मामले में रुचि नहीं दिखाई लेकिन सीसी कैमरे की सहायता से आज पीड़ित ने आरोपी को एक बैंक के पास दबोच लिया और पुलिस को सौंपा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार गत 11 फरवरी को शास्त्रीनगर बिंदुखत्ता में सौरभ देउपा के पिता बच्ची सिंह का पीपल पानी संस्कार होना था। इसके लिए सामान खरीदने उनका भांजा भोला हल्द्वानी गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न*! पढ़ें चुनावी तैयारी...

बताया जाता है हल्द्वानी में भोला को एक अजनबी मिला और उसने पहाड़ की भाषा में बात की और भोला से बोला वह भी बिंदुखत्ता रहता है चलो साथ चलते हैं। बताया जाता है दोनों लोग लालकुआं आए और जमकर दोनों से शराब पी। इसके बाद अजनबी ने भोला की जेब से 30.700 रुपए, हाथ से सोने की अंगूठी, गूगल पे का यू पी आई कोड लेकर खाते से 26000 रूपये निकाल लिए और भोला को लालकुआं में ही चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद नशे में भोला कोतवाली गया तो पुलिस को विश्वास नहीं हुआ।

इसके बाद भोला और परिजन सी सी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफल रहे। आज आरोपी को पीड़ित ने ग्रामीणों के सहयोग से लालकुआं में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अब युद्ध का मैदान 'जल' और 'बिजली' तक फैल गया*! *अब युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए*! पढ़ें : *चल रहे युद्ध पर खास अपडेट*...

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें