Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास के 4 साल पूरे, राज्य मंत्री सुनील सैनी ने दी बधाई

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार

ADVERTISEMENTS

मुख्यमंत्री आवास देहरादून में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा सरकार के जनसेवा, विकास और विश्वास के सफल 4 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी l

सुनील सैनी ने कहा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उत्तराखंड में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन वर्षों में प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *किसी लेखक से असहमति होना पूर्णतः स्वाभाविक है*! पढ़ें - इतिहास के आईने में...

प्रदेश में धार्मिक स्थलों का व्यापक विकास, केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, चारधाम यात्रा के सुदृढ़ प्रबंधन, शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहन तथा तीर्थाटन को वर्षभर सक्रिय बनाने की दिशा में सरकार द्वारा सराहनीय पहल की गई है। साथ ही, निवेश को आकर्षित करने हेतु ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा, स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल वातावरण तथा युवाओं के लिए रोजगार सृजन के अवसरों में भी निरंतर वृद्धि हुई है।

महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाएं, किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास, श्रमिकों के हित में कल्याणकारी कदम तथा गरीब वर्ग के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और त्वरित सेवा वितरण के माध्यम से शासन को अधिक जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत चर्चा*! पढ़ें क्या लिया फीड बैक...

यह उपलब्धियां प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद एवंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दृढ़ संकल्प एवं इच्छा शक्ति का प्रतीक है और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं।

सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मजबूत नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता और उत्तराखंड सुरक्षित है औरएक बार पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें