Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

नेशनल गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर एसएसपी दून ने पुलिस कर्मी को किया सम्मानित

Ad
खबर शेयर करें 👉

पांचवे सीनियर मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक तथा कास्य पदक हासिल करने वाले पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट

ADVERTISEMENTS

एसएसपी दून द्वारा पुलिस कर्मी का उत्साहवर्धन कर भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार के स्वर्णिम प्रदर्शन की करी अपेक्षा

शानदार प्रदर्शन पर उत्साहवर्धन हेतु 2500/- रू0 के नगद पुरूस्कार से किया पुरूस्कृत

देहरादून

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को किट वितरण शुरु*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

(बेणीराम उनियाल )

दिनांक: 20-03-2026 से 22-03-2026 तक चण्डीगढ में आयोजित पंचम खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में प्रतिभाग करते हुए जनपद देहरादून में नियुक्त अ0उ0नि0 श्री प्रेम प्रकाश पुरोहित द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की ओर 55 प्लस आयु वर्ग की 200 मीटर रेस प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मैडल तथा 100 मीटर रेस प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करते हुए ब्रान्ज मैडल प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर कर्मी द्वारा आगामी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई किया गया।

दिनांक: 25-03-26 को पदक विजेता अ0उ0नि0 प्रेम प्रकाश पुरोहित द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गई, भेंट के दौरान एसएसपी दून द्वारा उक्त पुलिस कर्मी के जोश एंव जज्बे की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा किये प्रदर्शन की हौसलाअफजाई की गई तथा भविष्य में भी इसी जोश तथा जूनून के साथ आगामी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए स्वर्णिम प्रदर्शन की अपेक्षा की। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कर्मी के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें 2500/- रू0 के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा सुनंदा मेले के चलते भीमताल, भवाली, नैनीताल के स्कूल/आंगनबाड़ी बंद*! पढ़ें क्या बोले डीएम नैनीताल...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें