Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार*! पढ़ें: जनपद नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बेतालघाट। उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा संचालित 45 दिवसीय “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड बेतालघाट में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुँचे तथा उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा विभागवार सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें एनआरएलएम/ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 12 स्वयं सहायता समूहों (सीसीएल) के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 05 को स्वीकृति प्रदान कर भुगतान किया गया तथा स्थानीय उत्पाद एवं सामग्री बिक्री के माध्यम से ₹1230 की आय अर्जित की गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 70 बीपीएल कार्ड बनाए गए एवं 16 एसईसीसी प्रमाण पत्र जारी किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन से संबंधित 07 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने उठाए ज्वलंत मुद्दे*! पढ़ें किस समस्या के लिए दिया ज्ञापन...

पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, दवा वितरण एवं स्वरोजगार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। राजस्व विभाग द्वारा कुल 61 विभिन्न प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। बाल विकास विभाग द्वारा मातृत्व योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।

कृषि विभाग द्वारा 08 कृषि यंत्रों की बिक्री से ₹5600 की आय अर्जित की गई। उद्यान विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, ई-केवाईसी, कृषि उपकरण वितरण एवं पॉलीहाउस से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 48 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 35 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 16 परिवार रजिस्टर संशोधन, 08 यूसीसी आवेदन एवं राशन कार्ड से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *क्या पलायन रोकने को फिर खोजना होगा रोजगार*! पढ़ें *प्रधान संपादक जीवन जोशी* की अपनी बात...

विद्युत विभाग द्वारा बिजली पोल स्थापना से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए, जबकि आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक पद्धति से 109 लोगों का उपचार किया गया। शिविर में 340 से अधिक नागरिकों तथा 90 से अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता रही।

शिविर के दौरान क्षेत्र से संबंधित कुल 75 जनसमस्याएं अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 55 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

शिविर में प्रमुख जिला पंचायत अंकित साह, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, कनिष्ठ उप प्रमुख लीला राम, उप जिलाधिकारी कैंचीधाम, मोनिका खंड विकास अधिकारी, पंकज जोशी, तहसीलदार श्री कैंचीधाम नेहा टम्टा,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश , मनोज पडालिया, विरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह ग्राम प्रधान, भवानी देवी , विमला देवी, प्रताप बोहरा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें