Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *चाकुओं से गोदकर प्रधानाचार्य को उतारा मौत के घाट*! पढ़ें दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बागेश्वर। जनपद में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामले ने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है । जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रधानाचार्य 56 वर्षीय दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस जघन्य घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में शोक एवं आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवंबर में आयोजित होंगे तीन वृहद रोजगार मेले, इंफ्रास्ट्रक्चर में भी होगा बड़ा सुधार

जानकारी मिली है मृतक दयानंद टम्टा, पुत्र स्वर्गीय गिरीश प्रसाद टम्टा, तहसील रोड बागेश्वर के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उसी विद्यालय में स्थानांतरित होकर आए नवल किशोर सोराड़ी, निवासी लमगड़ा (अल्मोड़ा), ने कथित रूप से पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा, सड़क और खेल के विकास के लिए 130 करोड़ रुपये मंजूर

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के पीछे के कारणों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह घटना पूरे बागेश्वर जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आधिकारिक जानकारी का ही अनुसरण करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें