Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: दो बेटों सहित मां की दर्दनाक मौत! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को हुए दर्दनाक हादसे में मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान यह घटना हुई। गैस लगने से तीनों की मौत की आशंका है।काफी देर तक तीनों के बाहर नहीं आने पर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौधाम की शोभायात्रा में महिलाओं के जेवर उड़ाए*! पुलिस जांच शुरु! पढ़ें~ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अपडेट...

ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से तीनों को बाहर निकालकर डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर ईएमओ डॉ. मोहित ने बताया कि तीनों को रात करीब 8.40 बजे अस्पताल लाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसओ चोरगलिया तारा सिंह राणा सहित पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई।

बताया गया है कि बिष्ट परिवार मूलरूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा स्थित कौंता गांव का रहने वाला है।

बड़ा बेटा धर्मेंद्र प्लंबर और छोटा बेटा कुशल प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। दोनों मां के साथ गौलापार के मानपुर गांव में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर गांव निवासी परिवार ने घर के पास पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब सात बजे 38 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट टैंक में लगे शटरिंग खोलने उतरे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने के लिए जन जागरण अभियान जारी*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...देखें vdo

बताया जा रहा है कि तभी शटरिंग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर उनका छोटा भाई 34 वर्षीय खुशाल सिंह बिष्ट भी टैंक में उतर गया। वह भी काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उनकी मां 59 वर्षीय सरस्वती भी टैंक में उतर गईं।

इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें