

नई दिल्ली में हुआ या जो हो रहा है उस पर खास समीक्षा : लोकतंत्र मतपेटी से ही नहीं,मतभेद में भी जीवित रहता है। असहमति उसकी कमजोरी नहीं, प्राणवायु कही गई है!
जब आवाज सुनी न जाती हो और सुनने वाले खामोशी साध जाएं तो जन आक्रोश सड़कों पर आ जाता है जिसमें विपक्षी दल क्रीम लपक लेते हैं और कोई दूध ही छिपा जाता है इसे ही लोकतंत्र कह सकते हैं जैसा देखने को मिल रहा है! जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तभी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है!
इसलिए धरना, प्रदर्शन,आंदोलन और हड़ताल लोकतंत्र की स्वाभाविक अभिव्यक्तियाँ हैं किंतु जब प्रतिरोध संवाद का विकल्प नहीं, उसका अवरोध बन जाए, तब लोकतंत्र स्वयं अपने सामने प्रश्नचिह्न बनकर खड़ा हो जाता है।
भारत का इतिहास जनचेतना के आंदोलनों से आलोकित है। बुद्ध का करुणा पथ, संतों की सामाजिक चेतना और गांधी का सत्याग्रह,इन सबने सामाजिक प्रतिरोध को नैतिक ऊँचाई दी।
दरअसल प्रतिरोध अवश्यसंभावी सेफ्टी वाल्व होते हैं । गांधी ने सिखाया कि आंदोलन का उद्देश्य प्रतिद्वंद्वी को हराना नहीं, उसके विवेक को जगाना है।
स्वतंत्रता के बाद आंदोलनों ने लोकतंत्र को दिशा भी दी, पर धीरे-धीरे उनका स्वर बदलता गया। आज अनेक बार संवाद से पहले सड़कें भरती हैं, तर्क से पहले नारे गूँजते हैं और समाधान से पहले समाज विभाजित हो जाता है।
राजनीति, शिक्षा और सामाजिक असंतोष के बीच अतिवाद का प्रवेश लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चेतावनी है। विरोध का अधिकार जितना पवित्र है, उतना ही दूसरे नागरिक का निर्बाध जीवन भी।
भारत में जैसे जंतर मंतर का स्थान राजनैतिक आंदोलनों हेतु एक व्यवस्था की तरह बनाया गया है, ठीक वैसे ही लंदन,न्यूयॉर्क,वाशिंगटन तथा अनेक दूसरे देशों में प्रदर्शन हेतु स्थान निर्धारित हैं, पर्यटक यह सब देखने भी जाते हैं।
दिल्ली का वर्तमान वास्तविक संकट आंदोलन नहीं, संवादहीनता है। जब संस्थाएँ सुनना छोड़ देती हैं, तब सड़कें बोलने लगती हैं। इसलिए भविष्य का लोकतंत्र विरोध की नहीं, संवाद की नई संस्कृति माँगता है। ऐसी व्यवस्था, जहाँ समयबद्ध जन-सुनवाई हो,सार्वजनिक विमर्श नीति-निर्माण का हिस्सा बने और आंदोलन अंतिम विकल्प हो, पहला हथियार नहीं।
लोकतंत्र की परिपक्वता भीड़ की ऊँची आवाज़ से नहीं, संवाद की गहराई से मापी जाए। भविष्य उसी समाज का है जहाँ असहमति संघर्ष नहीं, सहमति की खोज बने। लोकतंत्र की अगली यात्रा यदि सड़कों पर नहीं, संवाद की मेज़ पर लिखी जाए तो आदर्श स्थापित हो। सहयोग: विभूति फीचर्स
ADVERTISEMENTS
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल की लाइफ लाइन मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर नई अपडेट*… देखें vdo
ब्रेकिंग न्यूज: *जब जब घरती पर अत्याचार हुआ, तब तब शक्ति का अवतार हुआ*! पढ़ें संत तुलसी दास महिमा…
पुलिस और अपराधियों की साठगांठ से बिंदुखत्ता में नशे के सौदागरों की चल रही समानांतर सरकार ? पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…