Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जेल में बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर खास अपडेट*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा 17-07-2026 से संचालित 06 दिवसीय जनरल ईडीपी (सी सी टी वी इंस्टालेशन एवं सर्विस) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप कारागार, हल्द्वानी के 31 बंदियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया ।

इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि अधीक्षक प्रमोद कुमार, उप कारागार, हल्द्वानी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का सदुपयोग कर अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीपीपी कर्मचारी नेता धन सिंह नहीं रहे*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उन्होंने प्रतिभागियों से मेहनत एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा दोबारा ऐसी परिस्थितियों में न आने का प्रयास करने की अपील की।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने आरसेटी (RSETI) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान समय-समय पर बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में व्याप्त बुराइयों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

संस्थान के निदेशक अतुल कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षणार्थीनिजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से 2 वर्ष तक नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।

इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी के निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं मास्टर ट्रेनर अंकित ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजीव नगर प्रथम दुग्ध समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह अधिकारी का निधन*! पढ़ें कितने साल से थे सचिव...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें