
नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की है।मानसून सत्र एवं मुख्यमंत्री जी के गर्जिया-रामनगर भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के स्पष्ट आदेश पारित किए गए थे।
इसके बावजूद*अधिशासी अभियंता, कोसी निर्माण सिंचाई खण्ड, रामनगर अजय जॉन* 05 जुलाई 2026 को बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए।जिलाधिकारी ने उक्त कृत्य पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया था।
नोटिस के उत्तर में अधिशासी अभियंता ने बिना अनुमति अनुपस्थित रहना स्वीकार किया तथा इसका कारण अपने सगे मौसेरे भाई की पत्नी का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होना बताया।जिलाधिकारी ने कहा कि यह कृत्य *उत्तराखंड राज्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के नियम 03(1) एवं 03(2)* का स्पष्ट उल्लंघन है।
शासकीय आदेशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी की *सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि* अंकित कराने हेतु शासन को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ा जाए। जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सावधानी ही बचाव है* *स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें*! ज्योलिकोट के मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज! पढ़ें~ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने क्या कहा…संक्रामक रोग की आहट…
ब्रेकिंग न्यूज: *प्राचीन वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता का हो रहा सौन्दर्यीकरण*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा सुनंदा मेला संपन्न*! पढ़ें~ तीन मंदिर रावतनगर में कब होगा मेला…