Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *तारा पाण्डे सहित तीन नामित सभासदों ने ली शपथ*! पढ़ें – लालकुआं नगर पंचायत अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
दूरगामी नयन

लालकुआं(नैनीताल)। विगत दिनों उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर पंचायत लालकुआं के लिए नामित सभासदों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। तीनों सभासदों ने कहा है वह सरकार की योजनाओं का लाभ लालकुआं की जनता को दिलाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तेज रफ्तार बाइक मोड़ में पेड़ से टकराई और दो युवकों की दुखद मौत*! पढ़ें ~ रुद्रपुर/हल्द्वानी रोड का समाचार...

यहां बुधवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष (पूर्व सैनिक) सुरेंद्र सिंह लोटनी ने विनोद श्रीवास्तव, गौरव कपूर और श्रीमती तारा पांडे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नव-नामित सभासद नगर के विकास को नई गति देने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, सभासद भुवन पांडे, लिपिक सोनू भारती, गोपाल सिंह खत्री, मनोज बर्गली, भावना मेलकानी, विजय कुमार और कृष्णा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कई क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लोगों का उत्साह देख सीएम पुष्कर धामी ने रोकी कार*! पहुंच गए सीधे जनता के बीच! पढ़ें~ देहरादून अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें