Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सेवा निवृत सब इंस्पेक्टर का नहर में मिला शव! पढ़ें रामनगर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। यहां हाथीडंगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रिटायर्ड दरोगा का शव सिंचाई नहर में मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिव विहार कॉलोनी चोरपानी निवासी 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत के रूप में हुई है। वे उत्तराखंड पुलिस में दरोगा पद से तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट* बोले भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है! पढ़ें क्या था कार्यक्रम...

बताया जाता है कि करीब सात-आठ साल पहले उन्होंने रामनगर कोतवाली में हेड मोहर्रिर के रूप में सेवा दी थी और उसके बाद पदोन्नति पाकर उप निरीक्षक बने थे।

बताया जाता है कि जगमोहन सिंह रावत रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। शनिवार सुबह भी वह घर से टहलने निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद ही उनका शव सिंचाई नहर में बरामद हुआ।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में शोक और आशंका का माहौल है। लोगों ने मामले की जांच करने की भी मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें 👉  2 अप्रैल से मीन राशि में द्वंद योग बनने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध एवं भयंकर अशांति का योग : आचार्य दैवज्ञ।

मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें