
बिंदुखत्ता। यहाँ वन देवी मंदिर खुरियाख़त्ता के समीप जल देवी मंदिर की पुनर्स्थापना का कार्यक्रम आज विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही मां गंगा की मूर्ति को डोली में लेकर नव निर्मित मंदिर ले जाया गया।
इस मंदिर में दो जल कुंड भी स्थापित किए गए हैं जिनसे हर शिवरात्रि पर्व पर कलश यात्रा का जल भरा जाता है। इस प्राचीन जल देवी मंदिर खुरियाख़त्ता का पुनर्निर्माण किया गया है। आज कलश यात्रा और प्राण प्रतिष्ठा उपरांत विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने जमकर माता के भजन से समूचे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया था और हर कोई मां गंगा की मूर्ति स्थापित होने पर अगाध श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करने में सहयोग कर रहा था। यह श्री महंत राजेश्वर गिरी महाराज जूना अखाड़े के नेतृत्व में किया जा रहा था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट मे हुयी मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर दून पुलिस ने संस्थान के गार्डो के विरूद्ध किया अभियोग पंजीकृत
डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री को केनरा बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट