
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए केनरा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा, दुर्घटना एवं अन्य आपात स्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक है, जो जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी केनरा बैंक इसी प्रकार सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत योगदान देता रहेगा।
इस अवसर पर केनरा बैंक के उप महाप्रबंधक श्री संगमेश पड़नाड सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
लालकुआं में लापरवाही पड़ी भारी: सफाई और स्ट्रीट लाइटें ठप होने पर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा और FIR की चेतावनी
कुमाऊं की वादियों में दुर्लभ ‘ग्रेटर वाइट-फ्रंटेड गूज’ की ऐतिहासिक दस्तक: अलास्का से हजारों किमी उड़कर पहुंचा बैजनाथ बैराज, अंतरराष्ट्रीय जर्नल ने लगाई मुहर
कैंसर और खतरनाक संक्रमण के इलाज में क्रांतिकारी उम्मीद: रीठे और स्टार्च से वैज्ञानिकों ने तैयार किया खास ‘नैनोकंपोजिट’