Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त! सभी शैक्षणिक संस्थाओं को किया बंद! नैनीताल अपडेट …

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। पहाड़ों में जहां बोल्डर गिर रहे हैं वहीं मैदान में भू कटाव तेज हो गया है जिससे आबादी को भी खतरा उत्पन्न होता दिखने लगा है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

2 सितम्बर 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अलर्ट” जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *धामी सरकार में कई लोगों की आज खुल सकती है लाटरी*! पढ़ें कितने नाम हैं चर्चा में...

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी व मौसम पूर्वांनुमान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, अंधड़ एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 2 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत*! पढ़ें vip अपडेट...

किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण ऐजेसियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अलर्ट मोड में रहें। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवागमन को सुचारु रखें।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें