Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: गार्गी नदी ने कर दिया कई लोगों को बेघर! बिंदुखत्ता में दहशत का माहौल! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। आसमानी आफत के चलते गार्गी नदी ने तबाही मचा दी है। इंद्रानगर द्वितीय में कई घर नदी की चपेट में आने लगे हैं जिससे घबराकर कई लोग अपना घर तोड़कर ईंट और दरवाजे खिड़की उखाड़कर ले जाने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS

तटीय भाग में जबरदस्त भू कटाव होने से लोगों की उपजाऊ भूमि लगातार नदी में समाते जा रही है जिससे तटीय क्षेत्रों के लोग दहशत में हैं। रावत नगर, देवी मंदिर, चौड़ा घाट, श्री लंका टापू बिंदुखत्ता में भू कटाव तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण...

इसके साथ ही तैयार धान की फसल जमीजोद हो गई है। सभी नदी नाले उफान पर हैं और लोग डरे हुए हैं कि नदी के द्वारा जिस तरह कटाव किया जा रहा है वह बिंदुखत्ता के लिए चिंता का विषय है।

बाढ़ सुरक्षा के सभी इंतजाम नाकाम साबित हो गए हैं। तटबंध कहीं कटाव रोकते नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि जहां तटबंध नहीं हैं वहां नदी कटाव कर रही है।

लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि लगातार मांग किए जाने के बाद भी तटीय इलाकों की किसी ने सुध नहीं ली जिससे आपदा का दंश लोगों की झेलना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को लेकर गोष्ठी आयोजित*! *पत्रकारिता कभी समाप्त नहीं होगी लेकिन स्वरूप बदलता रहेगा*! पढ़ें~ क्या विषय था गोष्ठी का...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें