

हरिद्वार । यहां धर्म नगरी के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अतमलपुर बौगला बाईपास के समीप स्थित एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है।
प्रथमतया जांच में युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
लालकुआं:- माता पिता के बाद अब भाई ने भी छोड़ा 12 वर्षीय बहन का साथ… पढ़े दुःखद खबर
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने कुमाऊं द्वार महोत्सव में किया प्रतिभाग*! पढ़ें~ क्या बोले सीएम…
देवभूमि की अनूठी पहल: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ अब कुमाऊंनी और गढ़वाली में, ‘हैलो हल्द्वानी’ रेडियो से गूंजेगी पहाड़ की बोलियां