Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *वकील ने खुद को गोली से उड़ाया! सुसाइट नोट भी मिला*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल। यहां कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने खुद गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव कार से बरामद किया गया है और सुसाइट नोट भी कार में मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दुखद खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है वहीं न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय पार्किंग क्षेत्र से अचानक गोली चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ग्रीन इण्डिया मिशन के 2031 तक के पर्सपेक्टिव प्लान की समीक्षा, आजीविका संवर्धन और रोजगार पर जोर
Oplus_131072

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और जब कार के पास पहुंचे तो अंदर एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।

यह जानकारी तुरंत पार्किंग संचालक द्वारा अन्य अधिवक्ताओं और पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली, जहां अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार उनके सिर में गोली लगने के निशान पाए गए हैं, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।

घटनास्थल से पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। मृतक के हाथ में एक पिस्टल बरामद हुई है, जबकि कार के डैशबोर्ड से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है।

सुसाइट नोट में उन्होंने बीमारी से परेशान होने और जीवन से निराशा व्यक्त की है, साथ ही कुछ प्रशासनिक अधिकारियों से अपने परिवार का ख्याल रखने की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *किराए के मकान में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा*! पढ़ें~ महिला समेत कहां के हैं जिश्म फरोश...

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की पुष्टि और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का लग रहा है फिर भी पुलिस जांच के बाद ही पूरी कहानी से पर्दा उठेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें