Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *एक सप्ताह में गंगोत्री/यमुनोत्री के 75,924 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके*! पढ़ें चारधाम यात्रा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तरकाशी। जनपद में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा अब पूरी तरह गति पकड़ चुकी है। एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों धामों में कुल 75,924 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS

गत शनिवार को ही 11,731 श्रद्धालु इन पवित्र धामों में पहुँचे, जिनमें यमुनोत्री में 6,316 और गंगोत्री में 5,415 यात्री शामिल थे। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ रही है, प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आंधी तूफान से गौशाला पचास मीटर दूर उड़ी*! लाखों का नुकसान! टल गई अनहोनी! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ वाहनों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार को ही करीब 1,304 वाहनों ने धामों के लिए प्रस्थान किया।

जिससे अब तक यात्रा में शामिल होने वाले कुल वाहनों की संख्या 7,929 पहुँच गई है। प्रशासन इस बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

सीएम पुष्कर धामी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी यात्री को परेशानी न होने पाए, इसके लिए एक पीसीएस अधिकारी को मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें