Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पर्यटकों की कार झील में समाई*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

कालाढूंगी। एक बड़ा हादसा टल गया, नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हाल - ए - उत्तराखंड*! *मोहासिब खान* फर्जी (आईबी) अधिकारी बनकर *नीली बत्ती* लगा *एयर गन* से कर रहा था खेला! हल्द्वानी *पुलिस ने खोला* राज! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट...

जानकारी के अनुसार, यूपी-21-सीसी-1213 नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ सोमवार को नैनीताल घूमने पहुंचे थे। लौटते समय उनकी कार कालाढूंगी रोड पर सरिताताल के पास पहुंची, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर सीधे झील में जा गिरी।

स्थानीय निवासी अभय बवाड़ी ने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोग खुद ही कार से बाहर निकल आए, जबकि दो यात्रियों को आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी पर्यटक वहां से जा चुके थे। मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में झील से कार को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट प्रभावितों के बीच डटे*! अब बच्चों की लगेगी ऑन लाइन क्लास! पढ़ें~ भीमताल ब्लॉक अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें