Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *शूटर जसपाल राणा के निधन का सदमा उनकी मां को भी ले गया*! पढ़ें कहां हुआ निधन…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। जाने माने भारतीय निशानेबाजी के सूरमा जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी मिली है कि उन्होंने नई दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। यह दुखद घटना उनके बेटे जसपाल राणा के 12 जून 2026 को महज 49 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन के मात्र कुछ दिनों बाद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नगर पालिका वापस करवाने वाले भी लगा रहे आरोप*! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उनके परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, बेटे के चले जाने का गहरा सदमा उन्हें अंदर तक तोड़ गया, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ गया था।

जसपाल राणा के निधन के बाद परिवार पर दोहरी आपदा आ गई है। बताते चलें स्वर्गीय जसपाल राणा जो पद्मश्री सम्मानित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और ओलंपियन मनु भाकर जैसे युवा खिलाड़ियों के सफल कोच के रूप में जाने जाते थे, के निधन ने पूरे खेल जगत को झकझोर दिया था।

अब उनकी मां का जाना परिवार के लिए और भी कष्टदायक साबित हुआ है। पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा के परिवार पर कुछ ही दिनों के अंतराल में यह दूसरी बड़ी त्रासदी है। राणा परिवार में मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सेंचुरी पेपर मिल एक अगस्त से हो जाएगी आईटीसी लिमिटेड*! पढ़ें क्या जारी किया प्रपत्र...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें