Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *टांडा रेंज में दो लोगों को हाथियों ने मार डाला*! पढ़ें लालकुआं अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं। यहां तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज क्षेत्र में बुधवार को हाथियों ने दो लोगों की मौत के घाट उतार दिया।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार टांडा रेंज क्षेत्र में दो व्यक्तियों की मौत से खत्ता क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है, दोनों की मौत टस्कर हाथी के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है, साथ ही आसपास के जंगलों में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

प्रारंभिक जांच में हाथी के हमले की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि टांडा रेंज में लंबे समय से हाथियों की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन इस तरह की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के मूवमेंट को नियंत्रित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *12वीं बार मुकेश बोरा निर्विरोध निर्वाचित*! फिर से चेयरमैन बनना तय! पढ़ें= दुग्ध समिति चुनाव अपडेट... और पढ़ें किसने हराया पूर्व चेयरमैन को...

वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल और उसके आसपास के इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और सतर्कता बरतें, ताकि किसी और हादसे को रोका जा सके।

बताया जाता एक मृतक वन विभाग का पूर्व कर्मचारी था जो अपने दो लाख रुपए लेने के लिए जंगल में आता था, मृतक की बेटी के अनुसार वन विभाग ने उसका हिसाब नहीं किया था। इस दोहरे हत्याकांड से जंगल में निवास करने वाले लोगों में भय उत्पन्न हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें