Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी*! इमरजेंसी लैंडिंग से टला हादसा! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड। राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी समस्या आ गई। जिससे इमरजेंसी लैंडिंग हुई और राज्यपाल को सुरक्षित निकाल कर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंचाया गया। राज्यपाल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री अमित शाह का देहरादून आगमन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया स्वागत*! पढ़ें राजधानी देहरादून अपडेट...

बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब राज्यपाल टिहरी से चमोली जिले के गैरसैंण जा रहे थे। सोमवार से गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होना है, जिसमें पहले दिन बजट पेश किया जाना है।

इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे हेलिकॉप्टर से रवाना हुए थे। उड़ान के दौरान पायलट को करीब डेढ़ बजे तकनीकी खराबी का संकेत मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राज्य की दिशा और दशा तय करता है बिंदुखत्ता*! पढ़ें *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की कलम से...

स्थिति को गंभीर मानते हुए पायलट ने तुरंत एहतियाती कदम उठाया और हेलिकॉप्टर को नजदीकी सुरक्षित स्थान की ओर मोड़ दिया।

इसके बाद चॉपर को श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतार लिया गया। पायलट की तत्परता और समझदारी के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें