Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों को अंडर–13 वर्ष, 13–18 वर्ष, 18 वर्ष से अधिक तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।

अंडर–13 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, जावित्री द्वितीय तथा प्रेमा तृतीय स्थान पर रहीं।

200 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, जावित्री द्वितीय एवं हिमानी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, हरिशिता द्वितीय तथा जावित्री तृतीय स्थान पर रहीं।

13–18 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, दीपिका द्वितीय तथा संजना तृतीय स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी"! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट...

200 मीटर दौड़ में हरिशिता प्रथम, नमिता द्वितीय एवं बबीता तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में नमिता प्रथम, संजना द्वितीय तथा नेहा तृतीय स्थान पर रहीं।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, उमा द्वितीय एवं प्रियंशी तृतीय स्थान पर रहीं।

200 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, उमा द्वितीय तथा दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, उमा द्वितीय एवं प्रियंशी तृतीय स्थान पर रहीं।

40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रेखा प्रथम, गीता द्वितीय तथा रश्मि तृतीय स्थान पर रहीं।

200 मीटर दौड़ में रेखा प्रथम, पुष्पा द्वितीय एवं कविता लोहनी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में रेखा प्रथम, मंजू राणा द्वितीय तथा गीता तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु एक विशेष फन ज़ुम्बा सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी प्रतिभागियों ने भरपूर आनंद लिया।

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ परंपरागत सीमाओं को तोड़ते हुए पुरुष प्रधान क्षेत्रों में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज:(एन0डी0पी0एस0) एक्ट, मोटर वाहन अधिनियम, मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट,विषय पर विधिक साक्षरता व जगरूकता शिविर! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट...

सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े अनेक नवाचारपूर्ण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के साहस, उपलब्धियों और समान अवसरों के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम में खेलो इंडिया की ओर से तनुजा आर्या, दुर्गेश परिहार एवं निलेश गुप्ता, महेश बिष्ट, राजेंद्र नेगी, मेरा युवा भारत की ओर से प्रकाश बिष्ट एवं मदन मोहन उपस्थित रहे। स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी से कोच श्याम भट्ट, त्रिलोक सिंह जीना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मेरा युवा भारत, नैनीताल की उप निदेशक डोल्वी तेवतिया ने सभी प्रतिभागी महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विजेताओं को बधाई दी।

और साथ ही बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का संदेश है कि महिलाओं को अवसर, सम्मान और सहयोग देने से पूरा समाज सशक्त होता है।

महिला सशक्तिकरण से ही समानता, प्रगति और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।कार्यक्रम का संचालन श्याम भट्ट द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें