Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी*! इमरजेंसी लैंडिंग से टला हादसा! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड। राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी समस्या आ गई। जिससे इमरजेंसी लैंडिंग हुई और राज्यपाल को सुरक्षित निकाल कर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंचाया गया। राज्यपाल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS

बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब राज्यपाल टिहरी से चमोली जिले के गैरसैंण जा रहे थे। सोमवार से गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होना है, जिसमें पहले दिन बजट पेश किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव*! सीएम *पुष्कर धामी* सहित कई ने अपनी मां के नाम लगाया पेड़! पढ़ें : भीमताल अपडेट...

इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे हेलिकॉप्टर से रवाना हुए थे। उड़ान के दौरान पायलट को करीब डेढ़ बजे तकनीकी खराबी का संकेत मिला।

स्थिति को गंभीर मानते हुए पायलट ने तुरंत एहतियाती कदम उठाया और हेलिकॉप्टर को नजदीकी सुरक्षित स्थान की ओर मोड़ दिया।

इसके बाद चॉपर को श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतार लिया गया। पायलट की तत्परता और समझदारी के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें