Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: वाहन स्वामियों की हड़ताल से मजदूर भुखमरी के कगार पर! पढ़ें हाल ए गौला नदी…

Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। गौला नदी से खनिज निकासी का काम बंद होने से हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं और कुछ मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं।

वाहन स्वामियों ने रेट को लेकर हड़ताल कर दी है और वाहन खड़े कर दिए हैं लेकिन वह मजदूर क्या करे जो किसी तरह किराया जुटाकर परदेस से यहां आया है। अब इन मजदूरों के सामने जटिल समस्या खड़ी हो गई है।

घर वापस लौट जाए तो कैसे जाए ? किराया नहीं है ? नदी में रहे तो क्या खाए ? कुल मिलाकर गरीब ही हर जगह मार खाता है। पंद्रह दिन भी नदी सही से नहीं चली कि फिर बंद हो गई है।

मजदूर अब क्या करेगा और कैसे दो रोटी खाएगा ये सवाल यहां खड़ा हो गया है। वाहन स्वामियों की हड़ताल से मजदूर मुसीबत में फंस गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें