Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: *महिला आयोग आपके द्वार* पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। ‘महिला आयोग आपके द्वार‘ के तहत राज्य अतिथि गृह नैनीताल में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समय पर कार्यवाही हेतु संबंधित को प्रकारण प्रेषित किए।

जनसुनवाई में महिला आयोग के समक्ष कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुई सभी प्रकरण पुलिस विभाग से संबंधित थे जिन पर त्वरित जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस विभाग को प्रकरण प्रेषित गए।

राज्य सरकार और महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

महिला आयोग उन महिलाओं को जो अपनी शिकायतों को लेकर आयोग तक नहीं पंहुच पाती हैं उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु *महिला आयोग उनके द्वार* कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जनपद में आगामी 13 मार्च तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जनसुनवाई में आयोग के समक्ष कुल 8 प्रकरण प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गैरसैंण पहुंचने पर सीएम पुष्कर धामी का हुआ जोरदार स्वागत*! पढ़ें: गैरसैंण अपडेट...

इन शिकायतों में मुख्य रूप से घरेलू हिंसा , महिला उत्पीड़न,संपत्ति विवाद, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रताड़ित किया जाना, घरेलू उत्पीड़न से संबंधित थी सभी शिकायतों को सुनते हुए महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा कि महिला आयोग हमेशा ही महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए खड़ा है पीड़ित महिला को अवश्य लाभ व न्याय मिलेगा ।

उन्होंने कहा कि आज की सुनवाई में जो भी यह आठ प्रकरण प्राप्त हुए हैं वह संबंधित सभी प्रकारण पुलिस विभाग से संबंधित हैं, इस संबंध में उन्होंने पुलिस विभाग को त्वरित जांच करते हुए कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

उन्होंने कहा कि महिला आयोग का जनता स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य ही महिलाओं का दर्द सुनना है उनकी समस्याओं का समाधान करना है ।

उन्होंने कहा कि महिला आयोग के समक्ष जो भी शिकायत आज प्राप्त हुई हैं उन पर पुलिस विभाग त्वरित जांच करते हुए कार्रवाई करें। कहा कि जिन मामलों में दो पक्ष हैं,दोनों पक्षों को बुलाकर व सुनकर जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने महिलाओं से अपील की, कि किसी भी प्रकार की घटना या समस्या की जानकारी निशुल्क दूरभाष नंबर 112 पर दें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू! विपक्ष और सत्ता के बीच घमासान के आसार! पढ़ें गैरसैंण अपडेट...

साथ ही गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड करने तथा आयोग के दूरभाष नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान और महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 13 जनपदों में 13 मार्च, 2026 तक महिला जनसुनवाई ।

कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।राज्य अतिथि गृह नैनीताल में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 8 मामलों की सुनवाई हुई, सभी प्रकरणों में पुलिस विभाग की ओर से कार्यवाही होनी थी इस संबंध में पुलिस विभाग को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य उर्मिला जोशी, कंचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्रा, अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी,उप जिला अधिकारी नवाजिश खालिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला आयोग के प्रतिनिधि व शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें