Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू! विपक्ष और सत्ता के बीच घमासान के आसार! पढ़ें गैरसैंण अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

भराड़ीसैंण/गैरसैंण। यहां स्थापित विधानसभा में सोमवार को विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले ही दिन सत्र से पहले विपक्ष ने प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर बैठकर जमकर अपना विरोध दर्ज करवाया!

सूत्रों के अनुसार विपक्ष सत्र की कम अवधि सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का मन बनाए है।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आज सदन दूसरे चरण के लिए छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि विपक्ष ने तैयार किए हैं अनेकों सवाल। सरकार भी पूरी तरह तैयारी से सवालों का जवाब देने को तैयारी से है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दर्जा राज्यमंत्री*ध्रुव रौतेला* का जताया आभार*! पढ़ें किस समस्या का किया समाधान...

13 मार्च तक चलने वाले इस सत्र को लेकर जहां एक तरफ विधायकों में उत्साह है, इस बार विधायकों ने सदन में पूछने के लिए करीब 600 सवाल तैयार किए हैं।

सत्र की कम अवधि को लेकर पहले दिन ही विपक्ष ने हंगामा काटा। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार गैरसैंण के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी करती है, हालांकि किसी भी राज्य के लिए विधानसभा सत्र काफी जरूरी होता है।

सूत्रों के अनुसार अनुमान है कि इस बार करीब 1.11 लाख करोड़ रुपए का बजट हो सकता है। बजट सत्र शुरू होते ही विपक्षी नेता नारेबाजी कर वेल में पहुंचे। शोर के बीच ही राज्यपाल का संबोधन शुरू हुआ।

सत्र के शुरू होते ही कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल विकासखंड में बाघ ने फिर महिला को बनाया निवाला*! ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट मौके पर! पढ़ें भीमताल अपडेट...

इधर सरकार ने बजट सत्र की पूरी तैयारी की है और पहलीबार बतौर वित्त मंत्री सीएम पुष्कर धामी बजट पेश करेंगे! मंगलवार से सदन में सत्र के दौरान क्या बुनियादी मुद्दे उठते हैं और क्या सरकार अपना निर्णय सुनाती है ये बजट सत्र में देखने को मिलेगा!

विपक्ष हंगामे के आसार की तरफ इशारा कर रहा है! कांग्रेस नेता और उक्रांद सत्र में अपना विरोध जताने की तैयारी भी कर रहे हैं!

सीएम पुष्कर धामी सरकार गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित कर बजट पेश करने और विपक्ष से निपटने की सभी तैयारी के साथ गैरसैंण में मौजूद है!

बजट सत्र पर जनता भी पैनी नजर लगाए है! लोगों को उम्मीद है धामी सरकार लोक लुभावन जन भावना को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी बजट पेश करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें