Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *महिला सशक्तिकरण आर्थिकी का मूल आधार*! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल/काठगोदाम । महिला उद्यमी मेले का शुभारंभ, हस्तनिर्मित उत्पादों का सजा बाजार ! भीमताल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार एवं उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार देने के क्रम में आज नाबार्ड द्वारा चेष्टा विकास संस्था ज्योलिकोट के सहयोग से रामलीला मैदान शीश महल काठगोदाम में पांच दिवसीय शीत महोत्सव का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ नैनीताल विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुएविधायक सरिता आर्य द्वारा उद्यमी महिलाओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की माग निरंतर बढ़ रही है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ रामनगर टैक्स बार ने जताया गहरा असंतोष*! कानूनी कार्रवाई की मांग! पढ़ें: रामनगर अपडेट...

ब्लॉक प्रमुख डॉo बिष्ट ने कहा पहाड़ में अपार संभावनाएं है पहाड़ की महिलाएं पहाड़ जैसी परिस्थितियों के बाद भी आत्मनिर्भर बनने कदमों की प्रशंसा की भीमताल ब्लॉक सहित जनपद से आई महिलाएं क्रांति है इस प्रकार के समय समय पर मेले के आयोजनों से निश्चित ही महिलाओं की आजीविका में वृद्धि होगी इस आजीविका का सही उपयोग भी होगा ।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने बताया की नाबार्ड ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है एवं उसके सहयोग से कृषि पशुपालन बागवानी सहित अनेक रोजगारपरक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।कार्यक्रम में महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के 25 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं ।

विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने लगे स्थलों का निरीक्षण किया सभी से कुछ न कुछ खरीददारी करने की अपील की ताकि महिला स्वयं सहायता समूह की आजीविका में वृद्धि हो।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *संशोधित समान नागरिक संहिता अधिनियम लागू*! पढ़ें : क्या सजा होगी...

कार्यक्रम का संचालन वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा किया गया। साथ ही महिलाओं व लोक संस्कृति टीम खुरपाताल द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गए।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार द्वारा बैंक की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ-साथ सरकार एवं बैंक की रोजगार परक ऋण योजनाओं एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में बैंक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई।

*चेष्टा* संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी, दीपक बिष्ट, रैना,क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश पलड़िया, नवीन पांडे, गौरव रमोला,ग्राम प्रधान प्रेमलता ,नवीन पलड़िया, ललित मोहन, महेश भंडारी, कुंदन जीना धीरेन्द्र सिंह , कमल दीपक सहित अनेक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें